सीबीआई ने रेलवे के पूर्व अधिकारी से 17 किलो सोना, 1.5 करोड़ कैश किया बरामद

Sabal Singh Bhati

नई दिल्ली, 17 जनवरी ()। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भुवनेश्वर में रेलवे के एक पूर्व अधिकारी प्रमोद कुमार जैन के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान 1.5 करोड़ रुपये कैश, 8.5 करोड़ रुपये का 17 किलोग्राम सोना और 2.5 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि बरामद की।

इसके अलावा, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आरोपी और उसके परिवार के नाम पर दर्ज संपत्ति के कई दस्तावेज भी मिले।

जैना 1989 बैच के एक सेवानिवृत्त भारतीय रेलवे यातायात अधिकारी हैं। उसके खिलाफ तीन जनवरी को एफआईआर दर्ज की गयी थी।

सीबीआई ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मामले में आगे की जांच जारी है।

पीके/एएनएम

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times