चेन्नई के शहरी स्कूलों में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का विस्तार

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि राज्य में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली नाश्ता योजना का अनुसरण अन्य राज्यों ने भी करना शुरू कर दिया है। बच्चों के साथ नाश्ता करने से मुझे शक्ति मिली है। मुख्यमंत्री स्टालिन चेन्नई के शहरी क्षेत्रों के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तार का शुभारंभ के बाद संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री स्टालिन ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के साथ चेन्नई के शहरी क्षेत्रों के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तार का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री स्टालिन, उदयनिधि और भगवंत मान ने मायलापुर के सेंट सुसैयप्पार प्राइमरी स्कूल में आयोजित एक समारोह में साथ बैठकर नाश्ता भी किया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि बच्चों के साथ नाश्ता करने से मुझे शक्ति मिली है। अगर 20 लाख बच्चे इस योजना के तहत भोजन कर रहे हैं, तो इससे बड़ी खुशी मुझे और क्या मिल सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चे स्वस्थ होंगे तभी वे पढ़ाई कर पाएँगे। इससे राज्य की प्रगति होगी।

Share This Article