नई दिल्ली, 6 जनवरी ()। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम के सदन में आज जो हिंसा का खेल देखा गया। वह कहीं न कहीं स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के द्वारा उकसाया हुआ था। गत दो दिन से जिस तरह मुख्यमंत्री स्वयं कानूनी प्रावधानों की अवहेलना कर एल्डरमैन के मुद्दे पर बयानबाजी एवं पत्राचार कर रहे थे। वह सीधा-सीधा अपने पार्षदों को हिंसा करने के लिए उकसा रहे थे।
आगे वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह आज निगम सदन में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्षदों को नए पार्षदों को पीठासीन अधिकारी की मेज पर चढ़ने के लिए उकसाते देखा गया। भाजपा के कई पार्षदों के चोंटे आईं हैं। खासकर एन्ड्रयूज गंज के पार्षद शरद कपूर को गम्भीर चोट आई। जिसके लिए उन्हें अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा है। यह साफ दशार्ता है कि आज की हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी ने पहले से सारी योजना बनाई हुई थी।
देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।