महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां आर ए स्टूडियो में कई बच्चों को बंधक बनाया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी अनुसार, सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया गया और 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी अनुसार, पुलिस ने रणनीति बनाकर और एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम रोहित बताया गया है। आरोपी ने एक्टिंग में काम करने के लिए सैकड़ों बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था। बंधक बनाने वाला शख्स स्टूडियो में ही काम करता था। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बंधक बनाने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रोहित आर्या का वीडियो आया सामने जिसमें उसने कहा कि मैं कोई आतंकी नहीं हूं। मैं एक कॉमन मैन हूं। मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं। कुछ लोगों से बात करनी है। मैं अकेला नहीं हूं।
मेरे साथ और भी लोग हैं। गलती मेरी तरफ से नहीं, आपकी तरफ से हो रही है। मैं इस स्टूडियो को आग लगा दूंगा। रोहित ने कई बच्चों को ऑडिशन के नाम पर स्टूडियो में बुलाया। आरए स्टूडियो में कई दिनों से बच्चों के ऑडिशन चल रहे थे। इस बीच गुरुवार को रोहित आर्या नामक शख्स ने बच्चों को बंधक बना लिया। बच्चों की उम्र 15 साल के करीब बताई गई है। स्टूडियो के बाहर जमा बच्चों के घरवालों ने दावा किया कि बच्चों को सुबह करीब 10 बजे से बंधक बनाया गया था।

