राजसमंद में राज्य सरकार द्वारा शहर के निवासियों के लिए सेवाओं के त्वरित निस्तारण और जन समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शहर चलो अभियान 2025 सेवा पखवाड़ा शिविर का उद्घाटन नगर परिषद कार्यालय में किया गया। इस अभियान का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है।


