राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी, राजसमंद के सानिध्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राजसमंद एवं रेलमगरा की संयुक्त बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान, राजसमंद पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य शांतिलाल कोठारी, सभापति अशोक टांक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।