कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का निधन, अशोक गहलोत ने जताया शोक

Tina Chouhan

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का निधन हो गया है। 62 वर्षीय रामेश्वर पिछले 2 वर्षों से कोमा में थे और इसी अवस्था में उन्होंने अंतिम सांस ली। दो साल पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद वे कोमा में चले गए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बीकानेर में पूगल रोड बगेची में होगा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Share This Article