तेलंगाना जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस की महत्वपूर्ण जीत

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

हैदराबाद। तेलंगाना जुबली हिल्स के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने अपने निकटतम उम्मीदवार भारत राष्ट्र समिति की मंगती सुनीता को 24,729 मतों से हराया है। इस उपचुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो गई। परिणाम आने के बाद बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार ने धांधली का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक चुनाव बताया। शुक्रवार को मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस ने हर राउंड में बढ़त हासिल की।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव ने 24,658 वोटों से बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार मंगती सुनीता को हरा दिया। चुनाव में बीआरएस उम्मीदवार सुनीता को 74,259 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार दीपक रेड्डी को 17,061 ही मिले। चुनाव हारने के बाद बीआरएस पार्टी की उम्मीदवार सुनीता ने आरोप लगाया कि जुबली हिल्स का चुनाव लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक तरीके से हुआ। सुनीता ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर लोगों को डराने-धमकाने और वोट देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष उपचुनाव कराने में विफल रहा है। कांग्रेस जीती नहीं है बल्कि वह नैतिक रूप से चुनाव हारी है।

Share This Article