महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया, लेकिन आईपीएल खेलते रहेंगे धोनी।

नई दिल्ली - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान। लेकिन धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में धोनी के फैन्स उनको आईपीएल में खेलते हुए देख सकेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के करते हुए किया हैं। धोनी ने पोस्ट में लिखा कि, ‘आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद।’
View this post on Instagram
Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired
महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। लेकिन धोनी T20 और एक दिवसीय भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए थे। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
गौरतलब है कि, महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी अब तक 90 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही 350 एक दिवसीय मैच और 98 T20 मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई भी कर चुके हैं।
धोनी विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में खेलते थे। धोनी सबसे सफल भारतीय विकेट कीपर हैं। उन्होंने 294 टेस्ट में, 444 एक दिवसीय क्रिकेट में और 91 शिकार T20 किए हैं। धोनी 2011 में विश्वकप विजेता टीम के कप्तान थे। इसके अलावा 2007 में पहला T20 विश्वकप माही की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने जीता था। धोनी हमेशा से अपने फैंसलों से फैन्स को चौंकते रहते हैं, धोनी आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया हैं।