Virat Kohli child news: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर आई नन्ही परी!

मुंबई - Virat Kohli child news:भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक बच्ची को जन्म (Virat Kohli child news) को दिया हैं। विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए अपने फ़ेन्स को यह खुशखबरी दी हैं। ये विराट और अनुष्का का पहला बच्चा हैं।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
अनुष्का ने मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म(Virat Kohli child news) दिया हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, और पिछले साल 27 अगस्त को विराट-अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबर दी थी।
विराट कोहली अपने औस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल कर भारत वापस आ गए थे, क्योंकि वो कुछ वक्त अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बिताना चाहते थे। विराट और अनुष्का इस बारे में लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट भी दे रहे थे। आज विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए अपने पहले बच्चे के जन्म (Virat Kohli child news)की जानकारी दी।
इसी दौरान विराट कोहली की कमी भारतीय टीम को औस्ट्रेलिया दौरे पर काफी खल रही हैं। लेकिन फिर भी भारत की टीम इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। टीम इंडिया सोमवार को ही तीसरे टेस्ट को ड्रॉ करने में सफल रही। जिससे अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी हैं।
विराट कोहली ने जैसे ही बच्ची के जन्म की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तब से ही हजारों लोग विराट और अनुष्का को माता-पिता बनने की बधाइयाँ दे रहे हैं।
विराट और अनुष्का की जोड़ी को फ़ेन्स काफी पसंद करते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का और विराट ने बेबी बंप फलॉन्ट करते हुए अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। प्रेग्नेंसी के दौरान एक मैग्जीन के लिए किया गया उनका फोटोशूट चर्चा का विषय बना था। कुछ वक्त पहले उनकी शीर्षासन में योगा करते हुए भी एक फोटो बहुत ज्यादा वायरल हुई थी।