जैसलमेर: एक साल मे 5 नौकरी वीडीओ, तृतीय श्रेणी शिक्षक, सब इंस्पेक्टर, सेकंड ग्रेड के बाद अब व्याख्याता बने दशरथ सिंह

Jaswant singh
4 Min Read
एक साल मे 5 नौकरी वीडीओ, तृतीय श्रेणी शिक्षक, सब इंस्पेक्टर के बाद सेकंड ग्रेड के बाद अब व्याख्याता बने जैसलमेर के दशरथ सिंह

जैसलमेर। छतांगढ़ निवासी दशरथ सिंह ने एक साल में पांच प्रतियोगी परीक्षाएं दी और पांचों में ही चयन हो गया। इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। ग्राम सेवक, तृतीय श्रेणी शिक्षक, फिर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर चयन, इसके बाद सैकंड ग्रेड और अब फर्स्ट ग्रेड में चयन हुआ है।

इतना ही नहीं दशरथ ने आरएएस प्री क्लियर कर रखी है और अब मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े जैसलमेर के युवा अब प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी -प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

हर प्रतियोगी परीक्षा में उम्मीद से अधिक युवाओं का चयन हो रहा है। पिछली दो शिक्षक भर्तियों में बडोड़ागांव व पूनमनगर के सर्वाधिक युवाओं का चयन हुआ। गौरतलब है कि जैसलमेर के छंतागढ़ गांव के दशरथ सिंह का भी इस साल पांच भर्ती परीक्षाओं में चयन हुआ है। दशरथ सिंह के पिता मानसिंह बीएसएफ से सेवानिवृत है।

दशरथ सिंह 4 बहिनों के इकलौते भाई है। विपरीत परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई को पूरी करने के बाद 2023 में उनका पांच भर्ती परीक्षाओं में चयन हो गया है। दशरथ सिंह का सबसे पहले अप्रैल 2023 में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ। जिसके बाद दशरथ सिंह ने ज्वाइन भी कर लो। फिलहाल वे सम में ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत है।

इसके बाद उनका चयन थर्ड ग्रेड, सब इंस्पेक्टर, सेकंड ग्रेड व फर्स्ट ग्रेड शिक्षक के रूप में हो गया है। हालांकि दशरथ सिंह ने आरएएस प्री भी क्लियर कर लिया है। जिसकी परीक्षा आगामी 27 जनवरी को है। जिसकी तैयारी में वह जुटे हुए है। उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनका आरएएस में भी चयन हो जाएगा।

इससे पहले वे दो बार 2018 व 2021 में आरएएस प्री पास कर मैन्स की परीक्षा दे चुके है। लेकिन मैन्स में उनका चयन नहीं हुआ है। जिसके बाद वे अब फर्स्ट ग्रेड शिक्षक के रूप में ज्वाइन करेंगे।

दशरथ सिंह ने आठवीं तक पढ़ाई अपने गाँव छंतागढ़ में की और 12वीं की पढ़ाई भिंयाड़ से की।

इस साल पांच परीक्षाओं में चयनित दशरथ सिंह की पूरी पढ़ाई सीमावती जिले जैसलमेर बाड़मेर में ही हुई है। 8वीं तक की पढ़ाई दशरथ सिंह ने अपने पैतृक गांव छंतागढ़ में ही की है। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई भिंयाड़ के सरकारी स्कूल से की। पोस्ट ग्रेजुएशन उन्होंने एसबीके कॉलेज जैसलमेर व बीएड रामदेव कॉलेज जैसलमेर से की है।.

जैसलमेर के दशरथ सिंह का पांच नौकरियों के बाद आरएएस बनने का सपना

दशरथ सिंह फिलहाल आरएएस मेन्स की तैयारों में जुटे हुए है। हालांकि पिछले दिनों फर्स्ट ग्रेड शिक्षक के रिजल्ट आने के बाद उन्होंने ज्वाइनिंग का मानस बना लिया है। ऐसे में अब ज्वाइनिंग में समय लगने तक वे आरएएस मैन्स की तैयारी में जुटे हुए है।

परीक्षा के लिए रोजाना पांच से छह घंटे नियमित पढ़ाई की जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार तीसरी टर्म में उनका सलेक्शन आरएएस के रूप में हो जाएगा। आरएएस क्लियर नहीं होने की स्थिति में वे फस्टं ग्रेड शिक्षक के रूप में ही अपनी सेवाएं देंगे।


देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।
Share This Article