पाली (Pali) मंगलवार 21 अक्टूबर। कार्तिक मास की अमावस्या 20 अक्टूबर सोमवार को महर्षि दयानन्द के निर्माण दिवस के उपलक्ष में पानी दरवाजा स्थित आर्य समाज में यज्ञ अनुष्ठान एवं वैदिक संत्सग का आयोजन किया गया। ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के बाद विधिवत देवयज्ञ आग्निहोत्र में नवस्येष्टी दीपावली के 31 विशिष्ट मंत्रों का सामुहिक पाठ किया गया।