पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के फैंस चिंता में थे क्योंकि उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे और इस बीच कुछ हैरान करने वाली खबरें भी आईं। लेकिन अब एक अच्छी खबर आई है कि सुपरस्टार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 10 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। काफी बीमार रहने के बाद उन्होंने जिंदगी की जंग जीत ली है और अपने घर लौट आए हैं।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र लगभग 48 घंटे तक अस्पताल में रहे और अब वह सही सलामत अपने परिवार के साथ घर आ चुके हैं। हालांकि, उनकी हालत में सुधार के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। फैंस को उम्मीद है कि उनका चहेता सुपरस्टार सुरक्षित घर लौटा है। धर्मेंद्र इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं। 89 साल के एक्टर की तबीयत बिगड़ने पर परिवार, दोस्त और फैंस सभी चिंतित थे और उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। यह दुआ रंग लाई है और उनकी तबीयत अब ठीक हो चुकी है।
उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 10 नवंबर को यह जानकारी मिली थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके कारण उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान यह भी खबर आई थी कि उनकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कुछ समय के लिए यह भी कहा गया था कि दिग्गज एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन देओल परिवार ने इन खबरों का खंडन किया और बताया कि अभिनेता रिकवर कर रहे हैं।
अब इन सारी खबरों का खंडन करते हुए एक्टर बेटे बॉबी देओल के साथ एंबुलेंस के जरिए अपने घर पहुंच गए हैं। डॉक्टर के अनुसार, उन्हें घर पर ही इलाज दिया जाएगा।

