लाडली बहना के अपात्रों पर नजर रखें – दिग्विजय

Sabal SIngh Bhati
By
Sabal SIngh Bhati - Editor
2 Min Read

भोपाल, 10 अप्रैल ()। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की लाडली बहना योजना में महिलाओं की फार्म भरने में मदद की बात कहते हुए अपात्रों पर भी नजर रखने की बात कही है।

पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने विदिशा जिले की शमशाबाद और कुरवाई विधानसभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि 18 साल तक महिलाओं की याद नहीं आई। अब याद आ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी महिलाओं के फार्म भरवाने में मदद करें, ताकि महिलाओं केा लगे कि कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भी उनकी मदद की है। साथ ही अपात्रों लोगांे को लाभ न मिले यह भी ध्यान रखिए।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह लगभग साढ़े 18 साल से मुख्यमंत्री हैं, तब उन्हे लाडली बहनों की याद नहीं, अब जब चुनाव सर पर हैं तब वे कभी न पूरी होने वाली झूठी घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने मंडलम सेक्टर अध्यक्षों से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने घरों की महिलाओं के पंजीयन लाडली बहना योजना में करवाए ताकि हमें पता हो सके कि वे योजना के नाम से जनता को कितना गुमराह कर रहे हैं।

शमशाबाद में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से ऊपर जाकर बहुमत से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने बेबाकी से कहा कि हमारा एक ही चेहरा हैं वो हैं कमलनाथ।

एसएनपी/

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article