दीपावली पर मुख्यमंत्री से मिली दिया कुमारी, दी शुभकामनाएं

Tina Chouhan

जयपुर। दीपावली के इस महापर्व के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दिया कुमारी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है और यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में शांति, सौहार्द और विकास के संकल्प को दोहराया।

Share This Article