भीलवाडा (Bhilwara) ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजस्थान प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि देश भर में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके हितों के लिए सरकार और प्रशासन से संवाद किया जाएगा।