डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: सोलर लैम्पों से बनाई ‘सूर्य’ की सबसे बड़ी आकृति

Kheem Singh Bhati
4 Min Read
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, सोलर लैम्पों से बनाई 'सूर्य' की सबसे बड़ी आकृति

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने एक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सोलर लैम्पों से ‘सूर्य’ की सबसे बड़ी आकृति बनाकर ‘सूर्योदय अभियान’ की शुरुआत की और इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

बुधवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने उदयपुर के सिटी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को सम्मानित किया। यह समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका 9वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

सूर्योदय अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सोलर लैंप वितरित करना है, जिससे उनके घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कहना है कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गरीब परिवारों के बिजली बिल का बोझ भी कम होगा। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी और बाहरी ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटाएगी।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सोलर लैम्पों से विश्व की सबसे बड़ी 'सूर्य' आकृति बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सोलर लैम्पों से विश्व की सबसे बड़ी ‘सूर्य’ आकृति बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

समाज सेवा में नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

पिछले 7 वर्षों में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला स्वच्छता प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में 9 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। उनका कहना है कि इन विश्व कीर्तिमानों का उद्देश्य समाज सेवा और नागरिक दायित्वों को बढ़ावा देना है।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के अब तक के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  1. मार्च 2019 – 3,29,000 से अधिक जरूरतमंदों को वस्त्र दान कर पहला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।
  2. अगस्त 2019 – 24 घंटे में 20 टन से अधिक स्टेशनरी छात्र-छात्राओं को वितरित कर दूसरा रिकॉर्ड।
  3. जनवरी 2020 – 20 सेकंड में 4000 से अधिक पौधे लगाकर तीसरा रिकॉर्ड।
  4. जनवरी 2021 – 1 घंटे में 12,000 से अधिक महिला स्वच्छता उत्पाद वितरित कर चौथा रिकॉर्ड।
  5. जनवरी 2022 – 1 घंटे में सबसे अधिक स्वेटर वितरित कर पांचवां रिकॉर्ड।
  6. जनवरी 2022 – 1 घंटे में 2800 भोजन पैकेट वितरित कर छठा रिकॉर्ड।
  7. जनवरी 2023 – 21,058 विभिन्न तरह के पेड़-पौधों के बीज बोकर सातवां रिकॉर्ड।
  8. जनवरी 2024 – जनसमूह को तनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाकर आठवां रिकॉर्ड।
  9. जनवरी 2025 – सोलर लैम्पों से ‘सूर्य’ की सबसे बड़ी आकृति बनाकर नौवां रिकॉर्ड।
उदयपुर के सिटी पैलेस से 'सूर्योदय अभियान' की ऐतिहासिक झलक
उदयपुर के सिटी पैलेस से ‘सूर्योदय अभियान’ की ऐतिहासिक झलक

समाज सेवा का सफर जारी रहेगा

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कहना है कि यह अभियान समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका संकल्प है कि वे आगे भी सामाजिक कार्यों के माध्यम से देश और दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास जारी रखेंगे।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr