जयपुर। एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार देरी से संचालित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह फ्लाइट करीब 14 घंटे की देरी से रवाना हुई। आमतौर पर जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 9:30 बजे उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट रात 11:30 बजे दुबई के लिए रवाना हुई। देर रात तक यात्री एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर इंतजार करते रहे और कई यात्रियों ने एयरलाइंस प्रबंधन पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट देरी की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी जाती, जिससे उन्हें असुविधा होती है।
एयरलाइंस ने संचालन संबंधी कारणों को देरी की वजह बताया है। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट पिछले एक सप्ताह से लगातार तय समय से देर से उड़ान भर रही है।