बिहार चुनाव 2025 में वंशवाद की बढ़ती प्रवृत्ति

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

पटना। बिहार की राजनीति में वंशवाद का दबदबा कायम है। इस चुनाव में भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार या तो किसी स्थापित नेता के बेटे, बेटी या निकट संबंधी हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ अरुण कुमार पांडे का कहना है कि वंशवाद के मामले में बिहार में कोई भी राजनीतिक दल खुद को नैतिक रूप से श्रेष्ठ नहीं कह सकता। बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों छह और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। विभिन्न राजनीतिक दलों से कई चर्चित नेता अपने परिवार के सदस्यों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव (पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे एवं उत्तराधिकारी) राघोपुर से, भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी (पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के बेटे) तारापुर से, राजद के ओसामा शहाब (गैंगस्टर से राजनेता बने दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे) रघुनाथपुर से मैदान में हैं। मांझी-कुशवाहा की लिस्ट में भी घरवालेराष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम से, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र एव भाजपा के नितिश मिश्रा झंझारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पुत्रवधू दीपा मांझी, जन सुराज की जागृति ठाकुर (समाजवादी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कपूर्री ठाकुर की पौत्री) मुरवा से, और चाणक्य प्रसाद रंजन (जनता दल-यूनाइटेड सांसद गिरधारी प्रसाद यादव के पुत्र) राजद उम्मीदवार के रूप में बेलहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

जेडीयू में भी उतरे परिवार वालेइसके अलावा जद(यू) की कोमल सिंह (लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद वीणा देवी की पुत्री) गायघाट से, जद(यू) के चेतन आनंद (पार्टी सांसद लवली आनंद के पुत्र) नवीनगर से, भाजपा के नितिन नवीन (भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र) बांकीपुर से, संजीव चौरसिया (भाजपा नेता गंगा प्रसाद चौरसिया के पुत्र) दीघा से, और राजद के राहुल तिवारी (राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के पुत्र) शाहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

इन नेताओं का भी पॉलिटिकल बैकग्राउंडइसी तरह राकेश ओझा (भाजपा के दिवंगत नेता विशेश्वर ओझा के पुत्र) शाहपुर से, वीणा देवी (राजद में हाल में शामिल हुए सूरजभान सिंह की पत्नी) मोकामा से और शिवानी शुक्ला (राजद के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की पुत्री) लालगंज से मैदान में हैं। पूर्व सांसद विजय कुमार के पुत्र ऋषि मिश्रा जाले से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। आरजेडी नेता ने भी बुझे मन से माना सचराजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, यह सच है कि आज एक साधारण कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का सपना भी नहीं देख सकता।

जब हर चुनाव में ग्लैमर एक अभिन्न हिस्सा बन गया है, तब आम कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता नहीं मिलती। उन्होंने कहा, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा बेहिसाब धन के इस्तेमाल ने चुनावी मैदान को असमान बना दिया है। बीजेपी ने किया वंशवाद से इनकारभाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, भाजपा केवल उन्हीं नेताओं और कार्यकर्ताओं को महत्व देती है जिन्होंने संगठनात्मक काम किया है और जो जनता की सेवा के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा, इसका उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जिन्होंने पार्टी संगठन के हर स्तर पर काम किया है।

हमारे प्रधानमंत्री बहुत साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।

Share This Article