शिक्षा मंत्रालय ने केमिस्ट्री के 5 मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए

vikram singh Bhati

सोशल पोर्टल का संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। वर्तमान में नेशनल को-ऑर्डिनेटर सीईसी अलग-अलग यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर केमिस्ट्री से संबंधित कई नए पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जिनकी शुरुआत जनवरी 2026 में होने वाली है। लेकिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी ही शुरू कर दी गई है। पात्र उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 तक इन पाठ्यक्रमों के लिए एनरोलमेंट कर सकते हैं। खास बात यह है कि स्वयं पोर्टल एक फ्री ऑनलाइन शिक्षा का प्लेटफॉर्म है। बिना किसी फीस अनेक प्रकार के पाठ्यक्रम उपलब्ध होते हैं। बीएचयू, जेएनयू समेत विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाई करवाई जाती है।

कुछ कोर्स को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने की सुविधा भी मिलती है। हालांकि इसके लिए फीस भी लग सकती है। केमिस्ट्री से संबंधित मुफ्त पाठ्यक्रमों की सूची कोऑर्डिनेशन केमेस्ट्री, स्टेट्स ऑफ मैटर एंड केमिकल काइनेमैटिक्स केमिस्ट्री ऑफ नैनोमेटेरियल्स ग्रीन केमिस्ट्री ऑर्गेनिक केमिस्ट्री 1 न्यूट्रीशनल एंड क्लिनिकल बायोकेमेस्ट्री कोर्स के बारे में केमिस्ट्री ऑफ नैनोमेटेरियल्स:- यूनिवर्सिटी कॉलेज, तिरुअनंतपुरम द्वारा यह पाठ्यक्रम ऑफर किया जा रहा है। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। स्टूडेंट इसे केवल 15 सप्ताह में पूरा कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के इस प्रोग्राम की शुरुआत 19 जनवरी 2026 से होने वाली है।

वहीं इसका समापन 26 अप्रैल 2026 को होगा। पाठ्यक्रम में कुल 40 मॉड्यूल शामिल किए गए हैं। अब तक 216 लर्नर्स इससे जुड़ चुके हैं। कोऑर्डिनेशन केमेस्ट्री, स्टेट्स ऑफ मैटर एंड केमिकल काइनेमैटिक्स:- द महाराजा सयाजीराज यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ौदा, वडोदरा गुजरात द्वारा ऑफर यह ऑफर किया जा रहा है। 150 से अधिक स्टूडेंट्स इसे ज्वाइन कर चुके हैं। इसे पूरा करने में केवल 12 सप्ताह का समय लगता है। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध एक अंडरग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। जिसकी शुरुआत 12 जनवरी से होगी, समापन 30 अप्रैल 2026 को होने वाला है।

ग्रीन केमिस्ट्री:-यह पाठ्यक्रम मार अथानासियस कॉलेज, कोठामंगलम द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक 111 स्टूडेंटजुड़ चुके हैं। यह 12 सप्ताह तक चलेगा। यह पाठ्यक्रम मलयालम भाषा में उपलब्ध है। अंडरग्रेजुएट लेवल के इस प्रोग्राम की शुरुआत 5 जनवरी 2026 से होने वाली है। वहीं इसका समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा। इसमें भी 40 मॉड्यूल और असाइनमेंट शामिल किए गए हैं। न्यूट्रीशनल एंड क्लिनिकल बायोकेमेस्ट्री:- पाठ्यक्रम मणिपुर यूनिवर्सिटी के बायोकेमेस्ट्री डिपार्मेंट द्वारा ऑफर किया जा रहा है। 185 लर्नर इससे जुड़ चुके हैं।

यह एक अंडर ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है, जिसकी शुरुआत 12 जनवरी से होने वाली है। कॉर्ड 30 अप्रैल 2026 को खत्म होगा। इसे पूरा करने में केवल 15 सप्ताह का समय लगेगा, इस बीच 45 टॉपिक पढ़ाए जाएंगे। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री 1:- यह कोर्स जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है, जिसे पूरा करने में 15 सप्ताह का समय लगता है। पाठ्यक्रम की शुरुआत 19 जनवरी 2026 से होगी। वहीं यह 30 अप्रैल 2026 को खत्म होगा। इसमें कुल 40 मॉड्यूल शामिल किए गए हैं।

अब तक 180 लर्नर्स इस पाठ्यक्रम से जुड़ चुके हैं। ऐसे करें ज्वाइन सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं। होम पेज पर होम पेज पर साइन इन/रजिस्टर के ऑप्शन को चुनें। यहाँ क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यदि आपका अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले प्रोफाइल क्रिएट करें। इसके बाद पाठ्यक्रम को सर्च करें और ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal