गणेश चतुर्थी शोभायात्रा के मार्ग पर सफाई के निर्देश

1 Min Read

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने रविवार को हेरिटेज निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त ने नालों के ड्रेनेज पाइंट्स पर जालियां लगाने और सुपर सकर मशीन से कचरा हटाने के निर्देश दिए, जिससे कि प्लास्टिक व अन्य कचरा नालों में नहीं फंसे। उन्होंने बाजारों में ओपन कचरा डिपो को भी खत्म करने के निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त ने चांदपोल, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, रामगढ़ मोड़, मानबाग, खोर, नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, एमडी रोड, जवाहर नगर इलाके में निगम अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण और नालों के पाइंट चेक किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड मानबाग पर नाला बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है। इसके स्थाई समाधान के लिए निर्देश दिए। आयुक्त ने एमडी रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर नालों के फेरो कवर टूटे होने पर उनकी जगह नए कवर लगाने के निर्देश दिए।

कुछ जगहों पर टूटी सड़को के पेचवर्क के कार्य को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा।

Share This Article