राजसमंद जिले के निकटवर्ती गांव नोगामा में लगभग सवा महीने से चल रहे लोक नृत्य गवरी आयोजन का गडावन वलावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल के साथ संपन्न हुआ। लोक नृत्य गवरी के अंतिम चरण में 36 घंटे तक कलाकारों ने दिन-रात नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग एकत्रित हुए।