गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की

Sabal SIngh Bhati
By
2 Min Read

नई दिल्ली, 13 मार्च ()। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर विदेश जाकर भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संसद का अपमान करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर लंदन जाकर भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारत की संसद को अपमानित किया है।

उन्होंने विदेशी धरती पर देश के खिलाफ बोलने और देश को बदनाम करने के मामले में राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए आगे कहा कि सदन में झूठे आरोप लगाने वाले राहुल ने विदेशी धरती पर भारत की संसद का भी अपमान किया है।

आज से संसद का सत्र (बजट सत्र का दूसरा चरण) शुरू हो रहा है और वे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

एसटीपी/

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article