जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 15 नवम्बर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने सभी से अपील की कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करें। भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं।
बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। इसी कारण वह जनजातीय गौरव का प्रतीक बने।


