गुजरात में मंत्रिमंडल का विस्तार, 25 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

गांधीनगर। गुजरात में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 6 कैबिनेट स्तर के, तीन स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री और 12 राज्य मंत्री हैं। अब तक कैबिनेट मंत्री का पद भार संभाल रहे हर्ष संघवी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। पहले सीएम सहित थे 17 मंत्री अब 26। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महात्मा मंदिर में एक समारोह में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य में 2022 में सरकार बनने के बाद भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार किया गया है।

इससे पहले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री थे, जिनमें आठ कैबिनेट और आठ राज्य मंत्री थे। छह मंत्री रिपीट, 10 को नहीं मिली जगह। पिछली मंत्रिपरिषद के 6 मंत्रियों को फिर मंत्री बनाया गया है, जबकि 10 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिल पाई है। अर्जुन मोडवाडिया को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है, जो एक समय राज्य में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। उन्होंने 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Share This Article