गुजरात : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

वडोदरा (गुजरात), 24 फरवरी ()। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को एक कार की ऑटो-रिक्शा में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वड़ोदरा के सहायक पुलिस आयुक्त प्रणव कटारिया ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि गुरुवार की रात, एक अर्टिगा कार एक ऑटो-रिक्शा में जा घुसी। ऑटो में छह यात्री यात्रा कर रहे थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं छठा यात्री 8 वर्षीय आर्यन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारी ने कहा, कार चालक जयहिंद यादव को हिरासत में लिया गया है और उसकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिवार के सदस्य पादरा तालुका के लोला गांव के रहने वाले थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। मृतकों की पहचान अरविंद नायक, उनकी पत्नी काजल, पुत्र गणेश, पुत्री ²ष्टि और भतीजी शिवानी के रूप में हुई है।

एफजेड/

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times