जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर गुलाबी शहर जयपुर में जगह-जगह पर की गई विशेष रोशनी निहारने निकले। उन्होंने दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर शहर में स्थान-स्थान पर की गई रोशनी की सराहना की। राज्यपाल ने शहर में की गई दीपावली की जग-मग रोशनी को मुग्ध मन से निहारा। बाद में उन्होंने कहा कि दीपावली उजास का पावन पर्व है। उन्होंने दीप पर्व पर सभी के मंगल की कामना की। राज्यपाल बागडे ने राजभवन से एमआई रोड, पांच बत्ती, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए आस-पास की गई विशेष रोशनी को देखा।
बाद में वह जेडीए चौराहा होते हुए जवाहर सर्किल और विधानसभा होते हुए राजभवन वापस आ आए।