राजसमंद रेलमगरा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपावास के छात्र हरीश नाथ को इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रादर्श प्रतियोगिता में चयनित किया गया है। हरीश नाथ अब राज्य स्तर पर राजसमंद जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रधानाध्यापक महावीर कुमार पारीक ने बताया कि यह प्रतियोगिता किशोर नगर, राजसमंद में आयोजित की गई थी।


