अमरावती। ओडिशा तट के निकट बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनता जा रहा है। इससे अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे ओडिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इस गंभीर निम्न दबाव के कारण आंध्र प्रदेश में कई स्थानों विशेष कर तटवर्ती क्षेत्र पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। तट पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकारियों ने मछुआरों को मछली पकड़ने समुद्र में ना जाने की सलाह दी है।
इसे लेकर अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने के साथ ही आंध्र में विनायक मंडपम के आयोजकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि निम्न दबाव से श्रीकाकुलम, विजयनगरम, मन्यम, अल्लूरी, पश्चिम गोदावरी, एलुरु, एनटीआर और गुंटूर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। डीएम कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका नंबर 91549 70454 है।


