पूर्वी राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात क्षेत्र, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र, कच्छ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।