हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड ने चिली को 3-1 से हराया

Jaswant singh
1 Min Read

राउरकेला, 14 जनवरी ()। न्यूजीलैंड की पुरुष टीम ने हॉकी विश्व कप में शनिवार को चिली को ग्रुप सी में 3-1 से हराकर अपना अभियान विजयी अंदाज में शुरू किया।

सैम हिहा ने न्यूजीलैंड के लिए दो गोल दागे जबकि सैम लेन ने तीसरा गोल किया। न्यूजीलैंड ने तीनों गोल पहले हाफ में किये। इग्नासियो कोटाडरे ने चिली का एकमात्र गोल मैच के 49वें मिनट में किया।

न्यूजीलैंड विश्व रैंकिंग में नौंवें और चिली 22वें स्थान पर है। सैम लेन ने नौंवें मिनट में मैदानी गोल से कीवी टीम का खाता खोला।

मैच के 11वें मिनट में सैम हिहा ने पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर 2-0 कर दिया। न्यूजीलैंड ने दूसरे क्वार्टर में सैम हिहा के दूसरे गोल से स्कोर 3-0 कर दिया।

न्यूजीलैंड ने चौथे क्वार्टर में चार पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड को ग्रुप सी में विश्व की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड्स और 10वें नंबर की टीम मलेशिया से भिड़ना है।

आरआर

Share This Article
Follow:
Jaswant singh Harsani is news editor of a niharika times news platform