30 अगस्त का राशिफल: प्रियजनों से मिलने का अवसर

vikram singh Bhati

मेष – सुख-आनंद का समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी हो सकता है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6। वृष – शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। मनोविनोद बढ़ेंगे। व्यय अधिक हो सकता है। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम होगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नता बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। शुभांक-4-6-7। मिथुन – नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिनभर रहेगा। सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारी स्थितियां बनेंगी। शुभांक-4-6-7। कर्क – आध्यात्मिक रुचि बनेगी। प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच अप्रत्याशित विघ्न पैदा होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-1-7-9। सिंह – प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी।

ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना बेहतर होगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभांक-3-5-8। कन्या – आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता होगी। शनै:-शनै: स्थिति पक्ष में बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिलेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-2-5-7। तुला – स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे।

पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिनभर रहेगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि और शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रखें। शुभांक-2-6-8। वृश्चिक – आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा, इसलिए व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। जो चल रहा है, उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-3-6-8। धनु – धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे। जोखिम से दूर रहना बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-4-6-7। मकर – अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। आज का परिश्रम आगे लाभ देगा। शुभांक-3-5-6। कुम्भ – आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। परिवारजन का सहयोग और समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-4-6-8। मीन – ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जो चल रहा है, उसे सावधानीपूर्वक संभालें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8。

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal