16 अक्टूबर 2025 का राशिफल: आज धन उधार न दें और तनाव से बचें

vikram singh Bhati

मेष: सहयोगियों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे, लेकिन काम अच्छी तरह करेंगे। कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं, लेकिन संबंध खराब न करें। नए काम में प्रवृत्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। वृषभ: परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं लग रही हैं। परिजन पर नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर तनाव में रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं। घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मिथुन: संतान को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरी कार्यों में देरी हो सकती है, जिससे परिणाम मिलने में समय लगेगा।

जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कर्क: मन प्रसन्न रहेगा। दूसरे शहरों में रहने वाले परिजनों से बात हो सकती है। कारोबार में बदलाव की योजना बना सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं। चिंतन में समय बिता सकते हैं। सिंह: तल्ख भाषा का प्रयोग करने से करीबी नाराज हो सकते हैं। उदास रहेंगे। पेट में दर्द की शिकायत रहेगी। नशे से दूर रहें। माता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। धन उधार न दें। कन्या: कार्यशैली में बदलाव से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय लेंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला: मानसिक स्थिति स्थिर रखने की आवश्यकता है। अजीब विचार आएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहेंगे। दूसरों पर निर्भरता न रखें। वृश्चिक: अधिकारी वर्ग के लोग परामर्श ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मित्र से बात करेंगे। सेहत में दिक्कत हो सकती है। जरूरी काम छूट सकते हैं। धनु: कठिन काम सौंपा जा सकता है, लेकिन पूरा कर पाएंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। मकर: दाम्पत्य संबंधों में उलझन हो सकती है। व्यस्त रहेंगे, लेकिन सही परिणाम नहीं मिलेगा।

संयम और धैर्य का परिचय देना होगा। गुप्त बातें शेयर न करें। लंबी दूरी की यात्रा टालें। कुंभ: अशांत रहेंगे। शंका के कारण मित्र नाराज हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। क्रोधी व्यवहार का व्यवसाय पर असर पड़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत न करें। मीन: जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। परिजनों को समय देंगे। सहकर्मी अच्छा व्यवहार करेंगे। कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal