आज का राशिफल: जानें 21 अक्टूबर 2025 का भविष्य

vikram singh Bhati

मेष: घर के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक बदहाली से मुक्ति मिलने लगेगी। लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। वृष: मित्रों से सावधान रहें। सुविधा कल नहीं मिलेगी, लाभ उठाएं। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मिथुन: मित्रों की उपेक्षा ठीक नहीं। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे।

नौकरी में कुछ उलझनें रहेंगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि और शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष पर हावी रहेंगे। मेहमानों का आगमन होगा। कर्क: श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बनाएंगे। कारोबारी यात्रा सफल होगी। बुद्धि, बल और पराक्रम सफल होंगे। व्यापार में वृद्धि और लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आर्थिक हित के काम में मदद मिलेगी। सिंह: धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। अपने काम को प्राथमिकता दें। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम होगा। अपने काम पर ध्यान रखें। स्वभाव में सौम्यता मदद करेगी।

जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परिस्थिति सभी का सहयोग देगी। कन्या: दिमाग में निर्मूल तर्क पैदा होंगे। समय नकारात्मक परिणाम दे सकता है। प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। तुला: मायूस न हों, समय चक्र है। जो चल रहा है उसे संभालें। कारोबारी काम में बाधा से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। वृश्चिक: वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें। धनु: मेल-मिलाप भविष्य में लाभकारी होगा। स्वयं पर विश्वास कार्यों की सिद्धि है। घर और व्यवसाय को एक-दूसरे से दूर रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा। प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। मकर: बातचीत में संयम बरतें। मन में चंचलता बढ़ेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। भावुकता में निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें।

मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी होगी। कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कुम्भ: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मजबूती के लिए मन केंद्रित होगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी। स्त्री, संतान, मित्र के साथ मनोविनोद बढ़ेंगे। मीन: आलस्य का त्याग करें। उत्साह में वृद्धि होगी। नए आय के स्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य होंगे। पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। लंबे प्रवास और चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है।

व्यवसायिक क्षेत्र में मेहनत और लगन की परीक्षा होगी।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal