भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि उसे और अफगानिस्तान को पाकिस्तान की ओर से जारी सीमा पार आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है। दोनों देश अपनी संप्रभुता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान यह मान रहा है कि उसे बिना किसी दंड के सीमापार आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने का अधिकार है। उसके पड़ोसी इसे अस्वीकार्य मानते हैं। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के बावजूद सीमा और संघर्ष के मुद्दों पर वार्ता विफल रही है।

Share This Article