Coronavirus Live : 23 राज्यों में कोरोना के 396 मरीज मिले, दिल्ली के बॉर्डर 6 बजे से सील

नई दिल्ली - पूरे भारत में 14 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद के बाद देश के 23 राज्यों में 396 मरीज सामने आ चके हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों के बाद जनता कर्फ्यू लगाया गया।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और दहशत के बीच देश में पहली बार 10 दिनों के लिए सभी यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। मुंबई लोकल समेत, लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली व नोएडा मेट्रो और सभी राज्यों में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मार्च तक नहीं चलेगी।
दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश सहित 23 राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया। यूपी सहित 17 राज्यों व पांच केंद्र शासित प्रदेशों के 82 जिलों को भी लॉकडाउन किया गया है।
अब तक 396 मरीज मिले, 7 जानें गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक संक्रमित लोगों में 41 विदेशी नागरिक हैं। 24 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि, सात लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में दूसरी मौत हुई है। जबकि, बिहार और गुजरात में पहली मौत हुई है।
कहां कितने मामले
राज्य | संक्रमितों की संख्या |
महाराष्ट्र | 63 (03 विदेशी) |
केरल | 52 (07 विदेशी) |
दिल्ली | 27 (01 विदेशी) |
तेलंगाना | 21 (11 विदेशी) |
राजस्थान | 24 (02 विदेशी) |
हरियाणा | 17 (14 विदेशी) |
तमिलनाडु | 06 (02 विदेशी) |
कर्नाटक | 20 |
पंजाब | 13 |
लद्दाख | 13 |
गुजरात | 14 |
चंडीगढ़ | 05 |
मध्यप्रदेश | 04 |
जम्मू-कश्मीर | 04 |
पश्चिम बंगाल | 04 |
आंध्र प्रदेश | 03 |
उत्तराखंड | 03 |
ओडिशा | 02 |
हिमाचल प्रदेश | 02 |
छत्तीसगढ़ | 01 |
पुडुचेरी | 01 |