जयपुर। दीपावली पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम आमद को देखते हुए राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए आमेर महल, राजकीय केंद्रीय संग्रहालय, हवामहल, जंतर-मंतर और नाहरगढ़ दुर्ग में पर्यटकों के लिए शाम 5 बजे के बाद अवलोकन बंद रहेगा। पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ.
पंकज धरेन्द्र द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान पर्यटकों की कम उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस अवधि में स्मारकों के नियमित अवलोकन समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, केवल शाम 5 बजे के बाद पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


