करवा चौथ की शाम चांद निकलने का इंतजार सबसे अधिक रहता है। व्रत रखने वाले लोग आसमान की ओर देखते हैं कि कब चांद निकलेगा और वे अपने व्रत का पारण करेंगे। विभिन्न शहरों में करवा चौथ का चांद निकलने का अनुमानित समय इस प्रकार है: दिल्ली में चांद रात करीब 08:13 बजे और नोएडा में रात 08:12 बजे निकलने की संभावना है। गुरुग्राम में चांद निकलने का समय रात 08:14 बजे है। मेरठ और लखनऊ में चांद रात 08:10 और 08:02 बजे निकलने की उम्मीद है।
कानपुर में चांद रात 08:06 बजे और गोरखपुर में 07:52 बजे निकल सकता है। प्रयागराज में चांद रात 08:02 बजे निकलने की संभावना है। मुंबई में चांद निकलने का समय रात 08:55 बजे है। अन्य शहरों में चांद निकलने का समय इस प्रकार है: कोलकाता में रात 07:42 बजे, हरिद्वार में रात 08:05 बजे, इंदौर में रात 08:34 बजे, भोपाल में रात 08:26 बजे, और चेन्नई में रात 08:38 बजे। रायपुर में चांद रात 08:01 बजे निकल सकता है। गांधीनगर में चांद रात 08:46 बजे और अहमदाबाद में रात 08:47 बजे निकलने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ में चांद रात 08:09 बजे, जयपुर में रात 08:23 बजे, पटना में रात 07:42 बजे, और जम्मू में रात 08:11 बजे निकलने की संभावना है।