Kendra Trikon Rajyog 2025: ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। यह हर 45 दिनों में राशि बदलता है। वर्तमान में मंगल वृश्चिक राशि में है, जिससे रूचक नामक राजयोग का निर्माण हुआ है। यह राजयोग पंच महापुरुष योग में से एक है। इसके साथ ही, मंगल ने केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनाया है, जो 3 राशियों के लिए लाभकारी होगा। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में… 3 राशियों को मिलेगा केंद्र त्रिकोण राजयोग का लाभ।
सिंह राशि पर प्रभाव: मंगल का गोचर और केंद्र त्रिकोण राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। काम की तारीफ हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। अटके कामों को गति मिल सकती है। कर्क राशि पर प्रभाव: मंगल का गोचर और केंद्र राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।
नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। मेष राशि पर प्रभाव: मंगल का गोचर और केंद्र त्रिकोण राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। रिसर्च, मेडिकल, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़े छात्रों को सफलता मिल सकती है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा पाने का अवसर मिल सकते हैं।
कुंडली में कब बनता है केंद्र त्रिकोण राजयोग: जब कुंडली में 3 केंद्र भाव जैसे 4, 7, 10 और 3 त्रिकोण भाव जैसे 1, 5, 9 आपस में युति करते हैं, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। यह जातक के लिए भाग्यशाली माना जाता है। इस योग से धन, समृद्धि, यश, और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यह राजयोग उन राशियों के लिए शुभ रहेगा, जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह केंद्र और त्रिकोण भाव में युति करता है।

