कोटा के वार्ड 27 में आवारा कुत्तों और पार्क की कमी की समस्या

Tina Chouhan

कोटा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 27 में हाल के दिनों में कई विकास कार्यों से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार से वार्ड का चेहरा बदलने लगा है। पार्षद की सक्रियता और निगम की पहल से लंबे समय से अटकी कई समस्याएं सुलझाई गई हैं। वार्डवासियों का कहना है कि जहां एक ओर विकास कार्यों ने जिंदगी आसान बनाई है, वहीं दूसरी ओर कुछ मुद्दे अब भी परेशानी का सबब बने हुए हैं।

यहां वार्ड में सबसे बड़ी समस्या आवारा कुत्तों की है, जिनकी बढ़ती संख्या से आमजन, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना खतरा बना रहता है। इसके अलावा पार्क निर्माण की अधूरी मांग भी स्थानीय लोगों के लिए मायूसी का कारण है। निवासियों ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए हरियाली भरा पार्क आवश्यक है, ताकि वे सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में समय बिता सकें। लोगों की अपेक्षा है कि नगर निगम शेष मांगों पर भी शीघ्र ध्यान देकर वार्ड को पूर्ण विकसित स्वरूप प्रदान करे।

वार्ड का एरियामॉडल टाउन, आदर्श कॉलोनी, तिलक कॉलोनी, विवेकानन्द कॉलोनी, सुरपिन होटल, मिलिट्री का क्षेत्र शामिल है। वार्डवासियों का कहना है कि यहां आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन और रात के समय सड़क पर घूमते ये कुत्ते कई बार बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं, जिससे लोग असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर निगम इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले और कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए। वार्ड में पार्क बनाने की मांग अब भी अधूरी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क का होना बेहद जरूरी है। पार्क न होने से बच्चों को खेलने की सुरक्षित जगह नहीं मिल पाती और बुजुर्गों को भी टहलने के लिए स्थान की कमी खलती है। वार्डवासी चाहते हैं कि नगर निगम जल्द से जल्द पार्क निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए। वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। पार्षद द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नालियों और चैंबरों की समय-समय पर सफाई करवाई जाती है, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या नहीं होती।

वार्ड के मुख्य रास्तों पर नई सड़क का निर्माण भी हाल ही में करवाया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है और लोगों को बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से भी काफी हद तक छुटकारा मिला है। इसके अलावा, पार्षद ने वार्डवासियों की सुविधा के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स भी बनवाया है। पहले यहॉं इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। वार्ड में मेरे द्वारा कई विकास कार्य करवाए गए है। वार्डवासीयों को वार्ड में कोई समस्या नही आए इसके लिए प्रयास में रहता हू, कुछ कार्य बाकी है उन्हें भी जल्द पुरा करवा दिया जाएगा।

Share This Article