कुसुम यादव का कार्यकाल फिर से बढ़ाया गया

Tina Chouhan

जयपुर। हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव का कार्यकाल सरकार ने 60 दिन या अग्रिम आदेश तक बढ़ा दिया है। निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को कांग्रेस की पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर के भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबन के बाद कार्यवाहक मेयर बनाया गया था। उन्होंने 25 सितम्बर 2024 को पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल को कई बार बढ़ाया जा चुका है। अब संभवतः वे आगामी निकाय चुनावों तक जयपुर हेरिटेज निगम की मेयर बनी रहेंगी।

Share This Article