अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख को सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं और बाजार जाने का सोच रहे हैं तो पहले ताजा भाव जान लीजिए। आज 31 अक्टूबर शुक्रवार को सोने के दाम में 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है लेकिन चांदी की कीमतों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। आज 22 कैरेट सोने के दाम 1,12,600, 24 कैरेट का भाव 1,22,830 और 18 ग्राम सोने का रेट 92,160 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 1,51,000 रुपये चल रहा है।
आईए जानते हैं आपके शहर का 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव। शुक्रवार का 18 कैरेट सोने का ताजा भाव दिल्ली व जयपुर सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 92,160 रुपये है। कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 92,010 रुपये है। इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 92,060 चल रहा है। चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 94,200 रुपये पर ट्रेड कर रही है। शुक्रवार का 22 कैरेट सोने का ताजा भाव भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,12,500 रुपये है।
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,12,600 रुपये है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 1,12,450 रुपये ट्रेंड कर रहा है। शुक्रवार का 24 कैरेट सोने का ताजा भाव भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,730 रुपये है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,830 रुपये है। हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 1,22,680 रुपये है। चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 1,23,280 रुपये पर ट्रेंड कर रही है। पढ़िए शुक्रवार का आपके शहर का चांदी का लेटेस्ट रेट।
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,51,000 रुपये है। चेन्नई, मदुरै, विजयवाड़ा, विशाखापटनम, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,65,000 रुपये है। भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,51,000 रुपये ट्रेंड कर रही है। कैसे चेक करें प्योरिटी? सोना खरा है या नहीं? ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता होनी चाहिए।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता होनी चाहिए। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते हैं, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
चांदी पर हॉलमार्किंग का नियम सोने के बाद अब 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्यूलरी पर हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया है। हालांकि चांदी के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं है। आप बिना हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं। हॉलमार्किंग के नियमों के तहत, चांदी पर 6 अंकों का यूनिक HUID कोड होगा। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 नए स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं।
925 या 9250 अंक का मतलब है कि चांदी 92.5% शुद्ध है। नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।


