महाराष्ट्र में मतदाता सूची घोटाले पर राज ठाकरे का बड़ा खुलासा

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

मुंबई। बिहार चुनाव के बाद देशभर में एसआईआर को लेकर हंगामा मच गया है। अब यह मुद्दा महाराष्ट्र की राजनीति में भी गर्म हो गया है। राज ठाकरे ने दस्तावेजों के साथ मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारी दस्तावेजों के साथ विरोध स्थल पर जाते हुए नजर आ रहे हैं, जहां वे चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। यह मामला अक्टूबर से ही चर्चा में था, लेकिन इस माह में सत्याचा मोर्चा ने इसे चरम पर पहुंचा दिया है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 19 अक्टूबर 2025 को पहली बार खुलासा किया कि राज्य सरकार की वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा हो रहा है और लगभग 96 लाख फर्जी नाम जोड़े गए हैं। मनसे ने बताया कि मुंबई में 8-10 लाख, ठाणे, पुणे और नासिक में प्रत्येक में 8-8.5 लाख फर्जी नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने जब इस मामले के बारे में जाना, तो इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया और वोट चोरी का नाम दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पहले सरकार ने नाम-सिंबल चुराए थे और अब वोट चोरी कर रही है।

राज ठाकरे ने कहा कि मैं जुलाई की मतदाता सूची पढ़कर बता रहा हूं, अकेले मुंबई नॉर्थ में 62,370 फर्जी वोटर हैं, तो आप सोच सकते हैं कि पूरे देश में कितने होंगे। संजय राउत ने दावा किया है कि लिस्ट में करीब 1 करोड़ फर्जी नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि वोटर आईडी कार्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो रही है और सूची पूरी तरह से सुरक्षित है।

Share This Article