नुमालीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि असम का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है और राज्य में सेमीकंडक्टर संयंत्र, बायोएथेनॉल तथा ईंधन संयंत्रों के जरिए असम को देश के विकास का आधार बनाया जाएगा। मोदी ने पूर्वोत्तर के 2 दिन के दौरे के आखिर दिन रविवार के यहां रिफाइनरी संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आज के दिन को असम के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि असम को आज हज़ारों करोड़ करोड रुपए की परियोजनाएं दी गई हैं।
असम में जहां प्लास्टिक के समान को आधुनिक तरीके से तैयार करने के लिए पोलीप्रोपाईलीन संयंत्र दिया गया है वही बायोएथानाल तथा रिफाइनरी को आधुनिक बनाने के संयंत्र दिए गए हैं। उनका कहना था की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज की दुनिया के लिए अत्यंत अहम ‘सेमीकंडक्टर’ निर्माण के क्षेत्र में असम को विकास के आधार का महत्वपूर्ण सहयोगी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत की यात्रा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज असम को असज करीब 18000 करोड रुपए की परियोजनाएं मिली है।
ये प्रयास विकसित असम का रास्ता और मजबूत करेंगे, असम से भारत का ऊर्जा सामर्थ्य बढ़ेगा और देश के विकास को गति मिलेगी। असम को भाजपा सरकार नई बुलंदी तक पहुंचने का काम कर रही है और इससे असम के विकास को गति मिलेगी तथा युवाओं व किसानों के लिए नए अवसर मिलेंगे।” मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत तेजी से विकसित हो रहा है उसके लिए गैस, बिजली, ईंधन की जरूरत बढ़ेगी। अब तक हम गैस तथा कच्चा तेल आयात करते हैं और लाखों करोड़ों रुपए इसमें खर्च किए जाते हैं।
हमारे पैसे से विदेश में रोजगार के अवसर बनते हैं लेकिन अब स्थिति में बदलाव आना चाहिए। हम अब ईंधन क्षेत्र में और स्वच्छ ऊर्जा के लिए अपने सामर्थ्य को नई दिशा दे रहे हैं। हमारे समुद्री क्षेत्र में विशेषज्ञों के अनुसार ईंधन का भंडार है उसके दोहन लिए हम तेजी से कदम उठा रहे हैं। सौर ऊर्जा के मामले में हम तेजी से आगे बड़े हैं और हम दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि असम में जो बायोएथनॉल संयंत्र लगाया गया है उससे यहां किसानों को फायदा होगा और किसानों को खेती करने में मदद मिलेगी। उनका कहना था कि असम में हर साल 200 करोड रुपए किसानों के हित में खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि उनकी (कांग्रेस की) सरकार बांस काटने पर लोगों को जेल भेजती थी जबकि यह हमारे जीवन का हिस्सा है। बांस काटने पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए और इसी विचार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बांस काटने पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम को हिंसा दी, विवाद दिया जबकि भाजपा असम को समृद्ध बना रही है। उनकी सरकार ने असम की भाषा असमिया को क्लासिकल भाषा के दर्जे में शामिल किया गया है। कांग्रेस ने असम के लोगों को सम्मान कभी नहीं दिया और असम की महान विभूतियां के नाम पर कभी काम नहीं किया, उन्हें नजरअंदाज करते रहे लेकिन भाजपा सरकार ने असम में यहां की महान हस्तियां को स्मरण करते हुए उनके नाम को आगे बढ़ाने के लिए बड़े बड़े काम किए है।