1 दिसंबर को चंद्रमा का गोचर, इन राशियों के लिए शुभ समय

Kheem Singh Bhati

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा का विशेष महत्व है। इसे मानसिक स्थिति, भावना, मन और संवेदनाओं का कारक माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति भावनात्मक संतुलन, रचनात्मकता, याद करने की क्षमता और दैनिक व्यवहार को प्रभावित करती है। चंद्रमा के मजबूत होने से मन शांत और स्थिर होता है। विचार सकारात्मक होते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। वहीं, इसकी कमजोर स्थिति कम आत्मविश्वास, मूड स्विंग्स और नींद से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है।

1 दिसंबर को चंद्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल को माना जाता है। दो दिन तक यहाँ संचरण करने के बाद चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। कई लोगों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित होगा। सफलता और समृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों का भाग्योदय चंद्रदेव करने वाले हैं? वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। कार्य स्थल में आपका परफॉर्मेंस अच्छा होगा। प्रमोशन भी मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता के साथ संबंध अच्छे होंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। धन और समृद्धि की प्राप्ति होगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशहाली आएगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। तुला राशि के जातकों पर भी चंद्रदेव मेहरबान रहेंगे।

कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, मुनाफा बढ़ेगा। यदि आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr