इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज चल रही है, जिसका पहला मुकाबला बारिश में धुल गया और बेनतीजा रहा। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आ रहे थे। इसी बीच, सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। अब वह T20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले, रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल में दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वह T20 क्रिकेट के ताबड़तोड़ बल्लेबाज माने जाते हैं। रोहित शर्मा ने कुल 159 मैचों में 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं और T20 इंटरनेशनल में 205 छक्के लगाए हैं। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद रोहित ने T20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था। दूसरे नंबर पर मोहम्मद वसीम का नाम है, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में 91 मैचों में 187 छक्के लगाए हैं।
वह रोहित शर्मा के रिकॉर्ड से मात्र 18 छक्के दूर हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं, जिन्होंने 122 मुकाबलों की 118 पारियों में 173 छक्के लगाए हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम है, जिन्होंने 144 मुकाबलों में 172 छक्के लगाए हैं। अब सूर्यकुमार यादव इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी में दो छक्के लगाकर 150 छक्कों का आंकड़ा हासिल किया है। इससे पहले वह निकोलस पूरन से पीछे चल रहे थे, लेकिन अब वह 150 छक्कों के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।

