जयपुर। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। इस मौके पर मलखंब के शानदार प्रदर्शन के साथ स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। उद्घाटन अवसर पर शहर सांसद मंजू शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा सहित अन्य नेता और खिलाड़ी मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और सांसद मंजू शर्मा ने खेल महोत्सव के आगाज की घोषणा के बाद खिलाड़ियों को खेल महोत्सव के नियमों और विधियों का पालन करते हुए सच्ची खेल भावना से शामिल होने की शपथ ग्रहण करवाई गई। खेल से मिटता है भेदभावकार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि यह खेल महोत्सव लोगों में खेल भावना विकसित करने के लिए है। हम जब खेल खेलते हैं तो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होकर समाज के साथ जुड़ाव बढ़ता है, अनुशासन आता है।
जब भारत अंतरराष्ट्रीय खेल खेलता है तो पूरा देश जांत-पांत, ऊंच-नीच, जाति-सम्प्रदाय का भेद भुलाकर सारे भारत की जीत के लिए प्रार्थना दुआ करते हैं। इन खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को तलाश करके उन्हें मेडल लाने के लिए तैयार किया जाएगा। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों से कहा की जब हम खेलते हैं तो उस क्षण में जीते हैं। गाड़ियां, कपड़े बदले जा सकते हैं लेकिन शरीर नहीं। इस एक शरीर को मजबूत बनाना और लक्ष्य पाना है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा हम भी सांसद रहे लेकिन हमारे कार्यक्रमों में इतनी भीड़ नहीं आई जितनी आज आई है। सांसद खेल महोत्सव में देशभर में प्रतिभाओं को तलाशने का काम किया जा रहा है। मलखंब का प्रदर्शनइस दौरान बच्चों और युवाओं ने मलखंब का अचरज भरा प्रदर्शन किया। मलखंब में उन्होंने विभिन्न प्रकार की मुद्राएं बनाकर शरीर संचालन और शक्ति का अद्भुत नजारा साकार किया। इससे पहले उपस्थित अथितियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
ये खेल हैं शामिलखेल महोत्सव में तीरंदाजी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वालीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, खो-खो , कबड्डी, कुश्ती जैसे अंतराष्ट्रीय- राष्ट्रीय खेलों के साथ ही स्थानीय स्साकसी, मलखंब, सितोलिया, व्यायाम और निम्बू और चम्मच दौड़ आदि सहित 27 खेलों को शामिल किया गया है।


