मध्यप्रदेश की आज महत्वपूर्ण खबरें और समाचार कुछ इस प्रकार है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। इस दौरान कई जिले शीतलहर की चपेट में आने का अनुमान है। 9 नवंबर रविवार की कुछ बड़ी खबरें… मध्य प्रदेश मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट, 2 दिन शीतलहर का असर, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान। रात के तापमान में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। इस दौरान कई जिले शीतलहर की चपेट में आने का अनुमान है।
15 साल पुराने फ्रिज में धमाका, 14 वर्षीय लड़के के चेहरे में आए 108 जगह क्रैक, जबलपुर में हुई जटिल सर्जरी। मध्य प्रदेश के कटनी में एक 14 वर्षीय लड़के का चेहरा फ्रिज में हुए धमाके से बुरी तरह फट गया। जबलपुर के डॉक्टरों ने 3 घंटे की प्लास्टिक सर्जरी कर उसकी जान बचाई और चेहरा ठीक किया। चेहरे पर 108 जगह फ्रैक्चर आया था। विश्वास सारंग ने राहुल गांधी को बताया “स्क्रिप्टेड नेता”, दी नसीहत, कहा “सबसे पहले अपने जीवन में अनुशासन उतारें।” मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर को ढकोसला बताया है।
उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीति को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर भी गंभीर इल्जाम लगाए। डबरा मंडी में ‘कच्ची पर्ची’ का खेल: किसानों को प्रति क्विंटल 200 रूपये तक का चूना, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप। डबरा कृषि उपज मंडी में व्यापारी कच्ची पर्ची के जरिए किसानों की फसल का भाव कम कर रहे हैं। इस ‘मल्हार’ नामक गोरखधंधे से किसानों को प्रति क्विंटल 100 से 200 रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि मंडी प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लग रहे हैं। यूथ कांग्रेस चुनाव में ‘वोट चोरी’!
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा “राहुल गांधी ने युवाओं से 8 करोड़ वसूले।” मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने यूथ कांग्रेस के आंतरिक चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 8.5 लाख वोट चोरी करवाए और युवाओं से सदस्यता के नाम पर करीब 8 करोड़ रुपए वसूले। भूमि पूजन में विधायक और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच तीखी नोकझोंक, प्रशासन को संभालना पड़ा मामला। आगर मालवा के भ्याना गांव में एक पुलिया के भूमि पूजन के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विधायक मधु गहलोत और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के बीच आमंत्रण को लेकर तीखी बहस हो गई, जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। ऐसी और मध्य प्रदेश की ताजा खबर के लिए देखते रहिए MP Breaking News। पुलिसवाला बनकर पुलिस की नौकरी का झांसा, 6 लाख मांगने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार। इंदौर क्राइम ब्रांच ने देवास से एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पुलिस आरक्षक बताकर एक युवती से बिना परीक्षा नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।


