मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव और बिजली उपभोक्ताओं को लाभ की बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश की आज महत्वपूर्ण खबरें और समाचार कुछ इस प्रकार है। 24 घंटे के अंदर एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, इसके असर से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ने लगेगी। 3 नवंबर सोमवार की कुछ बड़ी खबरें… मध्य प्रदेश मौसम: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बादल-बारिश के आसार। नीमच में 350 करोड़ रुपये की टेक्सटाइल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों में आक्रोश, हाईवे पर जाम की स्थिति बनी।

50 से अधिक गांवों के किसान पानी, जमीन और पर्यावरण को बचाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। आज महाकाल की 2 सवारी निकाली जाएगी। खंडवा मदरसा केस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मदरसे देश विरोधी गतिविधियों के केंद्र बन रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी में नकली नोट बरामद किए हैं। विश्वकप चैम्पियन टीम का हिस्सा क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव ने ‘समाधान योजना 2025-26’ का शुभारंभ किया। आशा और उषा कार्यकर्ताओं ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया और 17 तारीख को हड़ताल की चेतावनी दी।

जबलपुर एयरपोर्ट पर तेंदुए की अफवाह से सनसनी फैली, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह वनबिलाव निकला।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version