बेंगलुरु में बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sabal Singh Bhati
1 Min Read

बेंगलुरू, 1 फरवरी ()। बेंगलुरू में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, 26 वर्षीय आरोपी और बच्ची की मां एक साल से रिश्ते में थे और वह अपने पति को छोड़ने के बाद उसके साथ रह रही थी।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने नशे में वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची सोमवार रात मृत पायी गयी जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बाद में पुष्टि हुई कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

महिला एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और पीट-पीट कर मार डाला।

/

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times